कुचाई में पूर्व प्रमुख करम सिंह मुंडा ने मुखिया के लिए किया नामांकन


कुचाई प्रखंड अंतर्गत रूगुडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए प्रखंड के पूर्व प्रमुख करम सिंह मुंडा ने नामांकन किया है। गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ कुचाई प्रखंड कार्यालय पहुंच कर अंचलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंचायत का विकास होना चाहिए था। वह पिछले कार्यकाल में नहीं हो पाया। यदि जनता इस बार मौका देती है तो पंचायत का पूर्ण रूप से विकास करने का प्रयास करूंगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, राहुल सोय, हेमेंद्र सिंह मुंडा, कर्म सिंह मुंडा, भुवनेश्वर सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, चंद्रमोहन मुंडा, श्रीकांत मुंडा, गुरु चरण दास, सुकलाल मुंडा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!