CPIM पार्टी ने कॉमरेड बुधनलाल मुंडा की मूर्ति का किया गया अनावरण।पोलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा करात सहित कई पदाधिकारियो ने किया प्रतिमा का अनावरण।

CPIM पार्टी ने आज कॉमरेड बुधनलाल मुंडा की मूर्ति का अनावरण सह संकल्प सभा का अयोजन तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के कोटा गांव में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के पॉलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा करात तथा पूर्व सांसद रामचंद्र डोम सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद है। प्रतिमा का अनावरण पार्टी के पॉलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा करात के द्वारा किया गया। इस मौके पर कॉमरेड बुधनलाल मुंडा की धर्मपत्नी तथा उनके पुत्र सहित परिवार के सदस्य मौजुद रहे।

सभी सीपीआई (एम) के सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इधर संकल्प सभा में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को वृंदा करात ने संबोधित किया। उन्होने कहा बुधनलाल मुंडा की पत्नी की प्रशंसा किया।

उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा बजट पेश किया गया है जिसमें आदिवासियों दलितों को लेकर कोई पहल नहीं की है।
वृंदा करात ने भाजपा पर प्रहार करते हुए अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किस प्रकार राज्य के मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया गया।

इधर विधानसभा चुनाव को देखते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने घोषणा कर दिया की तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सी पी आई एम के प्रत्याशी सुरेश मुंडा का नाम घोषना किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *