विश्व हिन्दू परिषद् के पटना क्षेत्र (झारखण्ड, बिहार) संगठन मंत्री माननीय आनंद जी का प्रवास जमशेदपुर महानगर में हुआ।

दिनांक 24 जनवरी मंगलवार को क्षेत्र संगठन मंत्री (झारखण्ड, बिहार) माननीय आनंद जी का एक दिवसीय प्रवास जमशेदपुर में रहा, इस दौरान बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई, जिसमें आनंद जी ने सभी को संगठन के कार्यप्रणाली तथा उद्देश्य की विस्तरीत जानकारी देते हुए कहा की विश्व हिन्दू परिषद् पुर्ण रूप से धार्मिक एवं सामाजिक संगठन है, संगठन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है,संगठन पुर्ण रुप से Non political है। संगठन का कार्य हिन्दू मान बिंदुओं की रक्षा करना है। जैसे गौ रक्षा, मठमंदिरों की रक्षा, बहन बेटियों की रक्षा, हिन्दू समाज को सेवा, सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से एक करना ही मुख्य कार्य हैं। मौके पर झारखण्ड प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख संजय चौरसिया जी, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपी राव, मनीष सिंह, संगठन मंत्री सुभाष चटर्जी, मंत्री चंद्रिका भगत,सह मंत्री डॉ भोला लोहार, मातृशक्ती प्रमुख कुन्ती भारती जी, दुर्गा वाहनी संयोजिका सुश्री पूनम रेड्डी जी, सह संयोजिका बबली सोनम जी तथा जमशेदपुर महानगर के सभी अधिकारी उपस्थित रहें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!