चांडिल में आजसू जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संघर्ष और आंदोलन की उपज है आजसू

Spread the love

चांडिल प्रखंड के चिलगु में आयोजित आजसू पार्टी के कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन सपनों और कल्पनाओं को लेकर आंदोलनकारियों ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी थी, उन सपनों को आजसू ही पूरा कर सकती हैं। आजसू कोई साधारण पार्टी नहीं है, आजसू संघर्ष और आंदोलन की उपज है। आजसू का इतिहास उपलब्धियों से भरी पड़ी है। आजसू पार्टी ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और स्वरोजगार के लिए अहम भूमिका निभाई है। युवाओं को राजनीति में पहचान दिलाने का काम भी आजसू ने ही किया है। सहिस ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए प्रायोजित अभियान शुरू की है लेकिन इस झांसे में जनता नहीं आएगी। जनता सरकार के झूठ को भलीभांति समझ चुकी हैं। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता को सेवा का संकल्प लेना होगा। समाज के शोषित वर्ग की सेवा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जनता का विश्वास आजसू पर है और जनता आजसू के हाथों नेतृत्व सौंपना चाहती हैं। हरेलाल महतो ने कहा नीमडीह क्षेत्र के गरीब विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की है, जहां सैकड़ों बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल रही हैं। इस मौके पर केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, रविशंकर मौर्या, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, नंदन कुंज पात्र, चंदन वर्मा, सुलोचना प्रमाणिक, भगीरथ दास, अजय महतो, कमलाकांत दास, धर्मराज प्रधान, जसवीर सिंह, संजय जारिका, सुसेन महतो, रामरतन महतो, रौशन शर्मा, आस्तिक दास, पलक पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *