संजय सेठ की जीत को लेकर आजसू ने निकाली बाईक रैली।, हरेलाल महतो ने भी किया प्रचार।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ की जीत के लिए आजसू पार्टी ने बुधवार को आजसू ने बाईक रैली निकाली। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान हरेलाल महतो ने लोगों से “फिर एक बार मोदी सरकार” बनाने के लिए कमल फूल के निशान पर वोट देने का अपील किया। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन लाख हथकंडे अपनाए या जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करें लेकिन देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि 400 पार केवल नारा नहीं है बल्कि यह एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। हमारे इस लक्ष्य को पूरा करने के देश की जनता ने संकल्प लिया है। हरेलाल महतो ने कहा कि ईंचागढ़ विधानसभा के विस्थापितों के मुद्दों को कई बार संजय सेठ ने सदन में उठाने का काम किए हैं लेकिन झामुमो सरकार ने विस्थापन आयोग गठन करने का झूठा वादा करके विस्थापितों को ठगने का काम किया है। हरेलाल महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को डेढ़ लाख वोट मिलने का दावा किया है। बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा के सभी चारों प्रखंड में भाजपा और आजसू ने संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल रैली निकाली और संजय सेठ के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर कुकडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, अरुण महतो, सीमन्त महतो, भरत महतो, बबलू महतो, बुद्धदेव बनर्जी, राजेश साव, कामदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *