झामुमो ने यशस्विनी सहाय के पक्ष में झोंकी ताकत, चांडिल में कल्पना सोरेन ने किया जनसभा।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रांची लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। आदिवासी मुख्यमंत्री उनसे आंखें मिलाकर झारखंड के विकास के लिए काम किया। हेमंत सोरेन ने कोरोना काल में बाहर में फंसे मजदुरो को हेलीकॉप्टर से लाकर उनको अपने परिजनों से मिलाने का काम किया। हेमंत सोरेन ने माताओं के लिए सर्वजन पेंशन की उम्र 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष करने का काम किया है। केन्द्र के भाजपा सरकार ने झारखंड के पैसे को भाजपा शासित राज्यों को देने का काम किया है। झारखंड के गरिब जनता की केन्द्र सरकार को कोई चिंता नहीं है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने झारखंड वासियों को अबुआ आवास एवं 20 लाख हरा राशनकार्ड देने का काम किया है। यह बातें चांडिल के गांगुडीह में आयोजित महागठबंधन के विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कही। उन्होंने यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने का अपिल किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, ईंचागढ विधायक सविता महतो, पिंकी लायेक, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, उपेंद्र गिरी, चारु किस्कू, गुरुचरण किस्कू, माधव सिंह मानकी, राहुल वर्मा, राजु चौधरी, सुदामा हेंब्रम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!