आदित्यपुर विकास समिति ने जरुरतमंद में डोर टू डोर किया कंबल का वितरण

आदित्यपुर विकास समिति द्वारा ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क कंबल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है , इसी के तहत गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित साईं कॉलोनी में डोर टू डोर कंबल वितरण अभियान चलाया गया।



आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और आदित्यपुर विकास समिति के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा इस ठंड के मौसम में 5 हजार कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत प्रतिदिन निगम क्षेत्र में कंबल बांटे जा रहे हैं, इधर कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए विकास समिति द्वारा अब लोगो के घरों तक डोर टू डोर अभियान के तहत कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इसी के तहत वार्ड 35 स्थित साईं कॉलोनी में 600 लोगों के घरों तक कंबल पहुंचाए गए, समिति के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि , ठंड को देखते हुए कंबल के साथ-साथ अलाव के लिए लकड़ी की भी व्यवस्था संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में की जा रही है, जो पूरे ठंड के मौसम तक निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!