हेमन्त राज में अब गजराज भी सुरक्षित नहीं : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त राज में अब हाथी भी सुरक्षित नहीं हैं। आज बहरागोड़ा प्रखंड के भादुआ गांव में दाकिन मूर्मू के खेत में एक हाथिनी मृत पाई गई। सूचना पाकर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मौके पर पहुंचे हाथी की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों से बहरागोड़ा तथा चाकुलिया में हाथियों के उपद्रव को जनता झेल रही है। हाथियों के चपेट में 14 निर्दोष लोगों की जानें जा चुकी है। चाकुलिया के 50 गांवों के लोग हाथियों के दहशत के साये में रात गुजार रहे हैं। डॉ गोस्वामी ने सरकार से हाथियों के झुंड को सुरक्षित दलमा के घने जंगलों में भेजने की व्यवस्था करने तथा जंगल में हाथियों के भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है। मौके पर डॉ गोस्वामी के साथ बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, भाजपा नेता प्रवीर भोल, कमलकांत सिंह, यादव पात्र,रुपेश सिंह, मानिक दास, जगन्नाथ पलाइ, डुडुन कुंडु,निर्मल महतो,गौरांग महतो, गुरूप्रसाद दास तथा हेमन्त महतो भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *