चाईबासा: सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया

Spread the love

प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में आज 19.04.2023 को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम छोटा कुईड़ा से मारादिरी जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा 05 (पाँच) प्रेशर LED विस्फोटक लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

1. लगभग 02 KG का 04 LED विस्फोटक । 2. लगभग 05 KG का 01 LED विस्फोटक ।

अभियान दल:-

1. चाईबासा पुलिस।

2. झारखण्ड जगुआर । 3. बम निरोधक दस्ता सी0आर0पी0एफ0 60 BN.

4. सी0आर0पी0एफ0 60 BN.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *