झामुमो ने संजय सेठ पर साधा निशाना, ईंचागढ की जनता संजय सेठ से मांग रहा हिसाब।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) ईंचागढ की जनता सांसद संजय सेठ के बड़बोलेपन के कारण ठगे गए है। रांची लोकसभा से भाजपा सांसद संजय सेठ ईंचागढ विधानसभा से हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। पुरे ईंचागढ विधानसभा की जनता हताशा महसूस कर रही है। भाजपा सांसद संजय सेठ ईंचागढ विधानसभा में पांच काम गिनवा दे जो केन्द्र सरकार के द्वारा किया गया हो, जिसमें राज्य सरकार की हिस्सेदारी ना हो। अब रांची लोकसभा से भाजपा सांसद से ईंचागढ विधानसभा की जनता इसका हिसाब चाहती है। राज्य सरकार के द्वारा बनाए गए पुल पुलिया को अपना कार्य बताकर जनता को बरगलाने ओर ठगने का काम कर रही है। यह बातें झामुमो के चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो ने झामुमो एवं कांग्रेस के द्वारा आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा। उन्होंने कहा संजय सेठ बताए शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में वे अपने कार्यकाल में ईंचागढ विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या काम किया है। उन्होंने कहा संजय सेठ झुठा प्रचार करना बंद करें। उन्होंने आई.एन.डी.आई.ए प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने का अपिल किया। इस दौरान कांग्रेस के जिपालाल सिंह मुंडा, झामुमो ईंचागढ प्रखण्ड अध्यक्ष निताई उरांव, कांग्रेस चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष राजाराम महतो, सुकुमार गोराई सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!