उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक बनाये जाने पर पूर्व सीएम रघुवर दास का भाजपा महानगर ने किया अभिनंदन, पूर्व सीएम के एग्रिको स्थित आवास पर जुटे हजारों कार्यकर्ता

जमशेदपुर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की नई सरकार के गठन के लिए गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रचंड और ऐतिहासिक विजय के साथ यूपी में वापस आयी पार्टी ने विधायकों के नए नेता के चुनाव के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास को केंद्रीय सह–पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत किया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों ने पूर्व सीएम रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मुंह मीठा कराते हुए पूर्व सीएम को बधाई दी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, रघुवर दास जिन्दाबाद के नारे लगाकर खुशियां जाहिर की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और शुभकामनाओं को कृतज्ञ भाव से स्वीकार कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में झारखंड से किसी नेता को पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी देना, प्रदेश की राजनीति में पहला अवसर है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को गृहमंत्री अमित शाह जी के साथ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर शहर के कार्यकर्ता हर्षित एवं गौरवान्वित हैं। रघुवर दास जी ने मंडल अध्यक्ष से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक के लंबे राजनीतिक जीवन में हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भरत सिंह, डॉ राजीव, विकास सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बिनोद सिंह, सुरेश शर्मा, संदीप शर्मा बौबी, बिनोद राय, चंचल चक्रवर्ती, हन्नु जैन, फातिमा शाहीन, मंटू चरण दत्ता, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, बजरंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत अन्य उपस्थित थे।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!