जमशेदपुर 16 मार्च – आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी से भेंट कर उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव का पर्यवेक्षक बनने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया! जिस की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया जो कि रघुवर दास जी समेत झारखंड में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है! इसलिए आज हमने रघुवर दास जी को मिले इस नए पदभार सह सम्मान के लिए उनसे भेंट कर पुष्पगुच्छ के साथ उन्हें बधाई दिया! इस दौरान श्री सिंह के साथ राजेश सिंह एवं मनिंदर सिंह मौजूद थे!