26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की रखेंगी आधारशिला; प्रशासनिक तैयारियां तेज

जमशेदपुर में आगामी 26 फरवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिले के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने तमाम वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह महामहिम राष्ट्रपति का जमशेदपुर का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर आई थीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन मार्ग से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तक, सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही हैं। वहीं, जिले के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने कहा कि महामहिम के आगमन से लेकर उनके वापस जाने तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और पुलिस प्रशासन हर स्तर पर तैनात रहेगा।
कुल मिलाकर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *