मानगो मेयर दावेदारी पर कांग्रेस में घमासान: जेबा खान निलंबित, भावुक होकर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर पद की दावेदारी के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता जेबा खान उर्फ़ साइस्ता परवीन को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद जेबा खान भावुक हो गईं और पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मानगो नगर निगम में मेयर पद की दावेदारी सामने आने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव जेबा खान उर्फ़ साइस्ता परवीन को झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी बलजीत सिंह बेदी द्वारा निलंबित कर दिया गया। निलंबन की खबर के बाद जेबा खान भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही रही हैं और राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा में शामिल रही हैं। जेबा खान ने आरोप लगाया कि उनके निलंबन के पीछे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का दबाव है। उनका कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी का कोई सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ता, तो वे स्वयं उसका समर्थन करतीं। जेबा खान ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को जबरन चुनाव मैदान में उतारने के लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाया, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर मानगो नगर निगम चुनाव की सियासत और गरमा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *