खरसावां: खरसावां गोली कांड के शहीदों को वृहद झारखंड जनाधिकार मंच दी श्रंद्धाजली, वृहद झारखंड के प्रस्तावित नक्सा किया जारी

झारखंड के विभिन्न हिस्सों से वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के कार्यकर्ता खरसांवा गोली कांड 1948 में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय किया। मंच की ओर से तैयार सभा स्थल से कतारबद्ध होकर खरसांवा गोली कांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व सभा स्थल से 1928 में वृहद झारखंड के प्रस्तावित नक्शा को जारी किया। इस दौरान वृहद झारखंड, मजबूत झारखंड के नारे को बुलंद किया। खरसावां के शहीदों को श्रद्वाजंलि देने के पूर्व खरसावां के अग्र परियोजना केन्द्र के समीप मैदान से पदयात्रा कर वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के कार्यकर्ता खरसावां शहीद स्माधि पर पहुकर श्ऱद्वाजलिं दी। इस दौरान मुख्य रूप से वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के अध्यक्ष बिरसा सोय, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव मुंडा, मानसिंह जमुदा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता रंजीत गिरी, सचिव अनूप कुमार महतो, ज्योतिष माहली, भारत उरांव, मंगल सिंह मुंडा, शंकर बेसरा, लॉरेंस जोजो, सकरी दोंगो, कुंवर सिंह सोय, पाईकरा बानरा, लखींद्र तांती, संजय मेलगांडी सहित लगभग दो हजार लोग शामिल थे।
बाइट-वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के अध्यक्ष बिरसा सोय।
विजुवल-खरसावां से मो0 रमजान की रिपोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!