लोहरदगा लोकसभा के उम्मीदवार समीर उरांव ने बक्सीडीपा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

समीर उरांव ने कहा की कांग्रेस के द्वारा टूजी घोटाला, सहित कई घोटाले करने में आगे रहा है। इन्होंने कहा की देश की आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में शासन किया। और घोटाले पर घोटाले करती रही। लेकिन अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाई। अब विभाग के द्वारा कारवाई की जा रही है तो आरोप लगाने का काम कर रही है। भाजपा की सफल यात्रा को कांग्रेस रोकना चाहता था। और तरह तरह के रंग दिखाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है। कलयुग अब कम हो गया है। देश में राम जी स्थापित हो गए हैं। सब चीज अब अच्छा होने वाला है और खराब चीज जाने वाला है। मोदी जी ने देश में राम को स्थापित कर बुरे कार्य करने वाले को धाराशाई करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!