चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण चाईबासा:

Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल देव बढ़ाईक के साथ बुधवार की देर रात चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैदी वार्ड के अलावा मंडल कारा परिसर के भीतर भोजनालय, भंडार कक्ष, संधारित पंजी, दवाइयों की उपलब्धता आदि का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *