साइबर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार।जामताड़ा पुलिस के साइबर अपराधियों के चलाए गए अभियान के बाद नीत रोज गिरफ्तार हो रहे साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी से नए-नए कारनामों का खुलासा हो रहा है। जामताड़ा साइबर पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 18 मोबाइल और 23 फर्जी सिम बरामद किया है।

Spread the love

पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी के बाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद गिरफ्तार होने वाले साइबर अपराधियों ने जो खुलासे किए हैं। वह चौंकाने वाले हैं।जामताड़ा साइबर पुलिस ने देर रात कर्माटांड़ थाना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करते रंगे हाथों की गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने कर्माटांड़ थाना इलाके से बीते रात गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने बताया कि साइबर अपराधी अब गिरोह बनाकर काम कर रहे हैं और सभी गिरोह देश के अलग-अलग हिस्से को चुनकर वहां साइबर की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए जिले हेडक्वार्टर डीएसपी ने बताया कि जामताड़ा के साइबर अपराधी अब अपना एरिया तय कर साइबर घटना को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधियों के गुट ने दक्षिण भारत, उत्तर भारत,पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषी लोगों को टारगेट कर रहे हैं। मोबाइल में पेटीएम फोन पर कैशबैक और एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियो के पास पुलिस ने साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल और सिमकार्ड बरामद किया है।जामताड़ा पुलिस की साइबर अपराधियो के विरुद्ध लगातार चल रही कारवाई से अपराधियो में हड़कंप देखा जा रहा है।बीते एक माह के दौरान जामताड़ा पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी अपराधी देश अलग अलग हिस्सों में लोगो को टारगेट कर साइबर घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अपराधियो पर देश के विभिन्न राज्यों में मामला दर्ज है।जामताड़ा पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार अपराधी गिरोह बनाकर संगठित रूप से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों का कार्य क्षेत्र देश का अलग अलग इलाका है।पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अपराधी पूरी तरह से साइबर क्राइम की घटना में लिप्त हैं। तकनीकी सेल की मदद से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार सभी अपराधी बैंक खाता अपडेट करने बिजली बिल जमा करने और एनीडेक्स ऐप डाउनलोड करने के झांसे में लेकर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ाने का काम करते थे।गिरफ्तार सभी अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जामताड़ा जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *