भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्त्वाधान में ब्राह्मण नारी शक्ति का मना फगुआ

Spread the love

आज दिनांक 15 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्त्वाधान में ब्राह्मण नारी शक्ति ने बर्मामाइंस स्थित देव भवन में फगुआ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ , जिसमे बतौर विमेंस कालेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा पुलिस उपाधीक्षक अरुणा मिश्रा, पुलिस निरीक्षक तरुणा मिश्रा मौजूद रही
त्रिपुरा झा ने ब्रह्मण्तव के साथ साथ नारी शक्ति पर जोर देते हुए नारी संस्कार और और नारी सभ्यता का बोध कराते हुए ब्राह्मण महिलाओ को भी संगठित होने और एक दूसरे से मेल मिलाप कर ब्राह्मण समाज के प्रगति और उन्नति में सहयोग करने की अपील की ,
वही पुलिस उपाधीक्षक अरुणा मिश्रा ने महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु आगे आना होगा और समाज में एक मिशाल पेश करे ताकि आने वाली पीढ़ी पुरुषो के समक्ष महिलाए भी सहयोगी के रूप में कार्य कर सके ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम पर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात महिलाओ ने फगुआ गायन कर फगुआ कार्यक्रम का आनंद ली सभी नारी शक्तियों ने अपने अपने क्षेत्र में महिलाओ को संगठित करने कार्य करने का संकल्प लिया और और आगामी परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाने का निर्णय ली गई ।

अदिति मिश्रा रचनाकार के रूप में सम्मानित हुई तो , श्रुति तिवारी को डाक्टर बनने पर ब्राह्मण महिला शक्ति के रूप ने सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

ब्यूटी तिवारी,त्रिपुरा झा, अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा, शालिनी पांडेय, किरण ठाकुर, मीरा तिवारी, रीमा दुबे, रजनी मिश्रा, विनिता मिश्रा, नीलम चौबे, प्रतिभा पांडेय, श्वेता तिवारी, सुनैना देवी,माला त्रिपाठी, रेणु तिवारी, विभा दिवेदी, बिना पांडेय, अलका ओझा, स्वीटी मिश्रा, ज्ञानवी देवी, संगीता मिश्रा समेत अन्य मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *