लोहरदगा के न्यू पुलिस लाइन में मधुमक्खियों के हमले से एक महिला सहायक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसे तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया की महिला आरक्षी अपने कार्यालय में विभागीय कार्यों का निपटारा कर रही थी। इसी क्रम में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने इसपर हमला कर दिया। सहयोगियों की प्रयास से इसे बचाया गया। तत्काल महिला आरक्षी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इससे पहले भी पुलिस कर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया है। न्यू पुलिस लाइन में मधुमक्खियों का झुंड कई जगहों पर अपना आशियाना बना लिया है। जो पुलिस कर्मियों के लिए निरंतर खतरा साबित हो रहा है। डॉक्टर ने कहा कि प्राथमिक इलाज शुरु कर दिया गया है।‌स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर किए जाने की बात डॉक्टर ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *