अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान महिला रेल कर्मी के हाथों में

Spread the love


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे महिला को सम्मान देते हुए रेलवे का करीब 75 प्रतिशत कमान महिला के हाथों में सौंपा है। धनबाद रेलवे स्टेशन को आधी आबादी यानी महिलाएं संचालित कर रही है। आरपीएफ में महिला को कमान दिया गया है वही ट्रेन संचालन के लिए आरआरआई ऑपरेटिंग कंट्रोल, यार्ड, गार्ड रोस्टर , टीसी में महिला कमान संभाल रही है एक एमयू ट्रेन महिला के हांथ में दिया गया है जबकि धनबाद – सिंदरी ट्रेन में गार्ड का कमान दिया गया है। इसे लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने बताया की महिला दिवस के अवसर पर आज धनबाद स्टेशन में 75 प्रतिशत महिला कमान संभाल रही है महिलाएं सभी काम को अच्छे से कर रही है। आज के समय में महिलाएं पुरुष के साथ कंधे कंधा मिला कर चल रही है। वही महिला टीसी ने कहा की रेलवे स्टेशन को आज महिला को सौंपा गया, महिला पर भरोसा जताया गया जिससे हमलोग गर्भ महसूस कर रहे है, आज के समय में कई बड़े काम काम महिला महिलाएं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *