
चांडिल। चांडिल डैम रिसोर्ट में आजसू पार्टी के मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड के स्वाभिमान को धक्का देने का काम किया है। उन्होंने कहा डेवलपमेंट का काम होने पर गांव में सरकार की उपलब्धि झलकती है। राज्य में स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति लागू नहीं हुआ। अब अबुआ आवास योजना लाया है, जिसमें जनता से रुपए लेकर योजना का लाभ दिया जा रहा है और जरूरतमंद लोग प्रतिदिन कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के डीएनए में डेवलपमेंट नाम की कोई चीज नहीं है। हरेलाल बाबू आजसू के नीति सिद्धांत का पालन कर रहे हैं। 15 साल से आजसू पार्टी ईंचागढ़ में मेहनत कर रही हैं। लोग राजनीति को व्यवसाय बनाते हैं लेकिन हरेलाल बाबू ने अपने व्यवसाय को छोड़ राजनीति में आए हैं। इस दौरान कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस, देवशरन भगत, चंद्रगुप्त सिंह, रविशंकर मौर्या, अशोक कुमार साव, चंदन वर्मा, सचिन महतो, दुर्योधन गोप, रोशन शर्मा, गोपेश महतो, माधव सिंह मुंडा, अमला मुर्मू, रेणुका पुरान, सुलोचना प्रमाणिक सहित कई लोग उपस्थित थे। चांडिल से जगन्नाथ चटर्जी की रिपोर्ट।