रामगढ़ भदानीनगर फोरलेन स्थित दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक की मौत एक घायल रामगढ़ । रामगढ़ जिले के भदानीनगर फोरलेन स्थित आज सड़क दुघर्टना में बारीडीह पंचायत कोड़ी निवासी घायल हो गए , जबकि कुरसे स्थित हुई दुर्घटना में रांची मांडर निवासी जीतू नायक की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार रांची से बोकारो की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार कोड़ी निवासी घायल हो गए जिन्हें स्विफ्ट डिजायर पर सवार लोगों ने अपने कार पर घायल व्यक्ति को बैठाकर सीसीएल अस्पताल लाया गया और इलाज के खर्च हेतू दस हजार रुपए सहायता के रूप में देकर मानवता का परिचय दिया गया। तो वहीं एक बाइक सवार मांडर निवासी जो अपने रिश्तेदारों के घर से वापस मांडर जाने के दौरान कुरसे स्थित सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। इस सड़क दुघर्टना में स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *