पिकनिक मनाकर घर लौट रहे 40 वर्षीय युवक की सड़क दुघर्टना में मौत।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) साल के प्रथम दिन सोमवार को चांडिल डैम से पिकनिक मनाकर वापस अपने घर लौट रहे 40 वर्षीय युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक का पहचान जमशेदपुर के मानगो पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद कुर्बान के रूप में हुई है। मृतक अपने दो दोस्त के साथ नव वर्ष के अवसर पर चांडिल डैम पिकनिक मनाने आया था। उनके दोनों दोस्त अलग स्कूटी पर सवार था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद कुर्बान चांडिल डैम के शिश महल के पास तेज गति से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक घर का इकलोता बेटा था। चांडिल अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *