-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य पर जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के द्वारा हरि कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया सभी ने अपने सगे संबंधियों राज्य व देश वासियो के सुख समृद्धि की कामना की

2021 में जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को जुगसलाई दुर्गाबाड़ी परिसर में स्थापित कर दिया गया तब से हर वर्ष नव वर्ष के उपलक्ष पर ट्रस्टी बोर्ड द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष पर हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है,नए साल के पहले दिन पूजा पाठ कर देशवासियों राज्य वासियो के सुख समृद्धि की कामना की जाती है, इस वर्ष भी जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा नव वर्ष के पहले दिन हरि कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से हरि कीर्तन मंडली ने श्रद्धालुओं को भगवान के भजन में झूमने को मजबूर कर दिया, जानकारी देते हुए जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी विश्वनाथ भभई ने वताया कि नए साल के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिर में हरि कीर्तन का आयोजन कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की जाती है,उन्होंने बताया कि कीर्तन मंडली पश्चिम बंगाल से आई हुई है हरि नाम के साथ नए साल की शुरुआत की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *