जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के नीरज सिंह के द्वारा संचालित चलंत कार्यालय का लोग लाभ उठा रहे हैं ।

अब तक हजारों लोगों का आयुष्मान कार्ड,पेंशन, वोटर कार्ड, निबंध कार्ड,ई-श्रम कार्ड बनाया जा चुका है।लोगों को सरकारी योजनाएं से संबंधित लाभ के लिए कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े इस उद्देश्य से भाजपा नेता नीरज सिंह के द्वारा चलंत कार्यालय संचालित किया जा रहा है। जो की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थान में जाकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहा है,।सामान्यतः देखा जाता है कि वोटर आईडी कार्ड हो पेंशन की समस्या हो आयुष्मान कार्ड हो इसके लिए लोगों को लगातार कार्यालय का चक्कर लगाते रहना पड़ता है,।इस चलंत कार्यालय से लोगों की समस्याओं का समाधान होने पर लोगों में प्रसन्नता देखी गई, वही इस कैंप में आए टाइगर मोबाइल के जवान ने भी अपना आयुष्मान और बनवाने के लिए अर्जी दिया।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि इस चलंत कार्यालय से अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। इस वाहन द्वारा जरूरतमंद व्यक्ति के घर तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *