चाईबासा : मंडल कारा चाईबासा का पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार की सुबह औचक निरीक्षण किया।

Spread the love

निरीक्षण के दौरान प्रशासन टीम ने जेल व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर और अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, अंचल अधिकारी, गोपनीय उपसमाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के अलावे थाना प्रभारी और पुलिस के जवान मौजूद थे। प्रशासन की टीम अलग-अलग ग्रुप में बटकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों को दिए जाने वाले भोजन, भंडार कक्ष, संधारण रजिस्टर सहित दवाईयों की उपलब्धता और वार्ड में इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *