
चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) चांडिल के जिला परिषद सदस्य सह झामुमो झामुमो महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी लायेक ने चिलगु पंचायत भवन में कल्याण विभाग की ओर से दिए गए 100 कंबल का वितरण किया। पिंकी लायेक ने कहा बढ़ते हुए कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा अपने क्षेत्र के ओर पंचायत में भी गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश लायेक, करुणा सिंह सरदार, शत्रुघ्न सिंह सरदार सहित कई लोग उपस्थित थे।