संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल-8 के प्रांगण में 12वीं खेल दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल(शहरी विधि व्यवस्था), विशिष्ट अतिथि में डॉ अमर सिंह (जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल), डॉ‌ हसन इमाम मालिक (खेल प्रबंधन जेआरडी टाटा स्टील), श्री पंकज सिन्हा (पूर्वी सिंहभूम के जिला पार्षद),श्री राजकुमार सिंह (पूर्व जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम),श्री पुलकित झुनझुनवाला, श्री विवेक कुमार (ब्रांच मैनेजर केनरा बैंक, खास महल), श्री अविनाश कुमार झा (प्रारंभिक विद्यालय, सोपोडेरा के प्रिंसिपल), श्रीमती माल्ती बास्के (ड्रीमलैंड प्ले स्कूल की प्रिंसिपल), विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती लूसी सिंह, विद्यालय की ट्रस्टी श्रीमती इंद्रजीत कलसे, विद्यालय प्रबंधक श्री सुशील सिंह, विद्यालय सचिव श्री सौरव गिरी एवं सभी अभिभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई तथा बच्चों के द्वारा विभिन्न ड्रिल प्रस्तुत किए गए साथी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन ओलिवर हाउस, बेस्ट मार्च फास्ट स्पार्टन हाउस, बेस्ट बॉयज एथलीट नूना मार्डी, बेस्ट गर्ल एथलीट अलीशा देवगन को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के एडमिन के सी भारती, कोऑर्डिनेटर स्वाती झा, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, वाइस कोऑर्डिनेटर शगुफ्ता गजल एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *