जमशेदपुर में मदरसा बाग ए आयशा का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जहा अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के हाथों दीनी तालीम हासिल करने वाली हाफिज छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया

मानगो के आजाद नगर ईदगाह मैदान में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान के अलावा मुस्लिम समाज के कई उलेमा मौजूद थे जहा दीनी तालीम हासिल करने वाली हाफिज एवं करी 50 से अधिक छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मैडल देकर मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया जहा मीडिया से बात करते हुए मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि मदरसा बाग ए आयशा का प्रयास काफी सराहनीय है जहा मुस्लिम छात्राओं को दिन और दुनिया के तालीम दी जा रही है वहीं पूरे झारखंड में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में कई मद्रास को अपग्रेड किया जा रहा है वही पब्लिक वेलफेयर स्कूल की जर्जर स्थिति देख मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के खर्चे पर स्कूल को नया रूप देने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *