जमशेदपुर में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जहा सांसद, विधायक सहित हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर देश की एकता को प्रदर्शित किया है

कीड़ा भारती द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में आरएसएस कोल्हान प्रमुख के अलावा सांसद विद्युत वरण महतो स्थानीय विधायक सरयू राय कई भाजपा नेता एवं विभिन्न स्कूलों के हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए जहा सभी लोग दौड़ के माध्यम से देश की एकता को प्रदर्शित कर रहे थे वही इस संदर्भ में जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक सरयू राय एवं कीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि आज जरूरत है देश को एक सूत्र में बांधकर रखने की जहां हम प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वस्थ भारत के निर्माण मैं अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *