जमशेदपुर मे आगामी 1 से 7 नवम्बर तक झारखण्ड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, इसकी जानकारी आयोजकों ने एक वार्ता के दौरान दी, बॉलीवुड की लेजेण्ड्री एक्ट्रेस मन्दाकिनी इस महोत्सव मे शामिल होंगी.

महोत्सव का यह चौथा संस्करण है, 1 से 6 नवम्बर अलग अलग स्थानों मे फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा, मुख्य रूप से इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के फिल्मों कों प्रथमिकता दी जाती है, 7 नवम्बर कों इसका फ़ाइनल होगा जिसमे बॉलीवुड की लेजेण्ड्री एक्ट्रेस मन्दाकिनी शामिल होंगी, उनके द्वारा विजेताओं कों पुरस्कृत किया जायेगा, वैसे फिल्मों कों देखने हेतु किसी प्रकार की शुल्क नहीं ली गई है और एंट्री फ्री है, आयोजकों ने कहा की सामाजिक मुद्दों पर बने फिल्मों से छात्र वर्ग मे जागरूकता आती है जिस कारण छात्रों कों ज्यादा से ज्यादा फिल्मों कों देखनी चाहिए. वैसे इस महोत्सव के दौरान झारखण्ड के फिल्मों कों ऊंचाइयों मे ले जाने वाले निर्माताओं एवं कलाकारों कों भी सम्मानित किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *