प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे भरत सिंह जमशेदपुर 07 अक्टूबर 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का जन्मदिन है। जिसे सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन सह भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह जी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बॉलीवुड के शब्बीर कुमार, कुमार सानू जैसे कई लोकप्रिय पाश्र्व गायक अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया है। इसी प्रकार इस वर्ष भी भरत सिंह जी सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन के अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी देने के लिए सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में भरत सिंह जी ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर 2023 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का 81 वां जन्मदिन है, जिसके लिए आगामी 11 अक्टूबर को सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस गीत प्रतियोगिता में केवल श्री अमिताभ बच्चन जी के फिल्मों में गाय गए गानों को गाया जाएगा। जिसमें कोई भी स्थानीय गायक हिस्सा ले सकते हैं। इस गीत प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय कलाकारों को दिनांक 10 अक्टूबर 2023 तक हमारे साकची स्थित कार्यालय में आकर अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसमें से चुनिंदा कलाकारों को दिनांक 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन के दिन आयोजित होने वाले गीत प्रतियोगिता के मंच पर गाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले कलाकारों में प्रथम को 5000 रूपये, द्वितीय को 3000 रूपये और तृतीय को 2000 रूपये पुरस्कृ त राशि दी जाएगी, साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8328925275 और 9234970248 पर संपर्क कर सकते हैं! श्री सिंह ने कहा कि हर वर्ष अमिताभ बच्चन जी के जन्मदिन के दिन सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय पाश्र्व गायको को बुलाकर लोगों का मनोरंजन किया जाता है, पर इस वर्ष हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को उचित मंच प्रदान कर उनके गायकी के हुनर को समाज के सामने प्रस्तुत करना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इस अवसर पर भरत सिंह जी के साथ संजीव मिश्रा, राजेश सिंह, मोहम्मद सगीर, सत्यजित सिंह आदि उपस्थित थे।