जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 54 वर्षीय एमजी राजन का शव उनके घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर लटका पाया गया.

देर रात राजन की भाभी जब जागी तो उन्होंने शव को पेड़ से लटकता पाया गया. शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि राजन गोल पहाड़ी के पास स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे. वह रात को काम कर वापस लौटे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए. देर रात जब भाभी जागी तो उनका शव फंदे से लटका पाया. राजन ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नही दे पा रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *