केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे देश भर मे भाजपा द्वारा केंद्र सरकारों द्वारा किये गए कार्यों को जन जन तक पहँचाया जा रहा है, इसी कड़ी मे गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजयसभा सांसद समीर उरांव मीडिया से मुख़ातिब हुए.

इस दौरान जिले के सांसद विद्दूत वरन महतो समेत जिला भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे, सभी ने केंद्र सरकार द्वारा विगत नौ वर्षो मे किये गए कार्यों को विस्तारपूर्वक मीडिया के समक्ष रखा, इन्होने कहा की केंद्र सरकार ने विगत नौ वर्षो मे अंत्योदय का विकास किया है, देश भर मे आधारभुत संरचना को बढ़ाने के साथ साथ बड़ी संख्या मे गरीब कल्याण योजनाओं को चलाकर अंत्योदय का विकास किया है, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्दूत, पेयजल समेत तमाम क्षेत्रों मे सरकार ने कई अहम् कार्य किये हैं, चाहे वो आयुष्मान भारत योजना हो या उज्वला योजना हो सभी योजनाओं को सत प्रतिशत धरातल पर उतारकर देश विकास को एक नया आयाम दिया है, आगामी वर्ष लोकसभा चुनाव मे देश की जनता एक बार फिर से देश मे नरेन्द्र मोदी की सरकार चुनेगी जिससे लगातार देश का विकास गतिशील होगा और आगे चलकर भारत देश विश्व गुरु बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *