सैकड़ों की संख्या में रजत एवं मुखी समाज के लोग राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचे और जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर हो रहे समस्याओं से अवगत कराया.

राज्य में जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर हो रहे परेशानियों को लेकर रविवार को सैकड़ों की संख्या में रजत एवं मुखी समाज के लोग राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचे और जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर हो रहे समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही समाज के लोगों ने अविलंब इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की. वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री गंभीर हैं. जल्द इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी. उन्होंने बताया कि समस्या विकट जरूर है मगर निदान को लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत हैं. जल्द इसका समाधान निकलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *