जमशेदपुर के भुइयाँडीह लिट्टी चौक के समीप बने पार्किंग को टाटा कंपनी के द्वारा घेराबंदी की जा रही हैं जिसका विरोध स्थानियों ने किया हैं स्थानियों के सहयोग मे जिला भाजपा के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने निर्माण कार्य को रोक दिया

बता दें की वर्षो पूर्व से यह जमीन बी.ओ.सी कंपनी के पार्किंग के रूप से जानी जाती थी और इसके बाद टाटा कंपनी ने इसे टेकओवर कर लिया, उक्त खाली मैदान मे बगल के तमाम बस्तीवासियों के धार्मिक अनुष्ठान एवं दुर्गा पूजा के साथ साथ रामनवामी भी संपन्न होते आया हैं, ऐसे मे अब टाटा कंपनी द्वारा इसे घेरे जाने से तमाम धार्मिक अनुष्ठान बाधित होंगे, वैसे इस मसले को लेकर स्थानियों के साथ टाटा कंपनी प्रबंधन की बातचीत भी हुई थी जिसपर टाटा कंपनी ने बस्तीवासियों ने 200 फिट × 200 फिट के स्थान को सौन्दर्यकारण कर बस्तीवासियों को सौंपे जाने का वादा किया था, लेकिन अब इसके बिना ही घेराबंदी का कार्य किया जा रहा था, जिसका विरोध तमाम बस्तीवासियों ने किया, इस मामले मे मौके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा की ज़ब तक कंपनी अपने वादे के तहत बस्तीवासियों को धार्मिक अनुष्ठान हेतु स्थान नहीं देती तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *