जमशेदपुर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के द्वारा वनों की सुरक्षा एवं जीव जंतु की सुरक्षा को लेकर आज

Spread the love

जमशेदपुर वन प्रमंडल में ऑडियो विजुअल प्रचार वाहन को 5 मुद्दों को लेकर आरसीसीएफ और डी.एफ. ओ के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन पहले शहरी क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को यह बताएगी की प्राकृतिक संपदा को और वनों को हम कैसे बचाएं वनों में जो आग लगती है उसे हम अपनी समझदारी से रोक सकते हैं। हम सभी पक्षियों के लिए जगह-जगह पे पानी की व्यवस्था करें। वही डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा आज हमें हाथी की सबसे ज्यादा समस्या उत्पन्न हो रही है। अभी देखा जा रहा है कि हाथी जंगल को छोड़कर शहर की ओर ज्यादा आ रहा है। हम इसे कैसे बचाव कर सके। वहीं गर्मियों के दिन में देखा जाता है कि जंगलों में जहां तक आग लगी होती है। इसे हम रोक सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी संस्थान है या गैर सरकारी संस्थान है ।वहां हम चिड़ियों के लिए कृत्रिम घोसला का वितरण कर रहे हैं। अगर कोई लेना चाहता है तो वह वन विभाग से आकर कृत्रिम घोंसला निशुल्क ले सकते हैं। वही यह ऑडियोवीजुअल प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *