चांडिल। बीते गुरुवार रात को गिरफ्तार कर शुक्रवार को आजसू चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप को चांडिल पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने पर आजसू के वरीय नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। चांडिल प्रखंड के चिलगु कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो आदि मौजूद थे। सचिन महतो ने कहा एक झूठे एसटी/एससी मामले में पुलिस ने आजसू प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप को जेल भेजने का काम किया है और यह काम सत्ता के इशारे पर किया गया है। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए दुर्योधन गोप को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।