माननीय मंत्री,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखण्ड के मंत्री श्री जगरनाथ महतो के निधन पर राज्य सरकार द्वारा दो दिनों का राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है



सरायकेला।(जगन्नाथ चटर्जी)समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों में अधिकारीयों व कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। बताते चले की राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में उपायुक्त नें सभी विभागीय पदाधिकारी को 6 एवं 7 अप्रैल को राजकीय शोक के दौरान उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं करने के तथा आज छः अप्रैल को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रखने के निदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *