जमशेदपुर


प्रकृति संरक्षण पर आधारित महान पर्व सरहुल आज देशभर में मनाई जा रही है, जनजातीय समुदाय के लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते

जमशेदपुर


प्रकृति संरक्षण पर आधारित महान पर्व सरहुल आज देशभर में मनाई जा रही है. जनजातीय समुदाय के लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं. जमशेदपुर के जनजातीय समुदाय द्वारा सरहुल का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सीतारामडेरा स्थित उरांव बस्ती के जाहेर थान में पूरे विधि विधान के साथ सरहुल पर्व मनाया जा रहा है. जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शिरकत की और राज्य के लोगों को प्रकृति के महान पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा इंसान का अस्तित्व प्रकृति से है. जनजातीय समुदाय प्रकृति के इस महान पर्व को मना कर यह संदेश देते हैं कि प्रकृति यदि संरक्षित रहेगी तभी इंसान सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने तमाम जनजातीय समुदाय के लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं दी और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया. इस मौके पर जाहेर थान के पुजारी ने पूरे विधि- विधान के साथ साल पेड़, फूल एवं पत्तियों से सरहुल की पूजा- अर्चना की जिसमें जनजातीय समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *