नीमडीह चाकु कांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love



चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)गुरुवार को चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने नीमडीह थाना क्षेत्र के ओड़िया पुल पर विगत 11 मार्च को हुए चाकू कांड का खुलासा कर दिया। एसडीपीओ ने बताया 11 मार्च को नीमडीह थाना क्षेत्र के ओड़िया पुल के पास अज्ञात दो लोगों के द्वारा हेंसालोंग निवासी इंद्रजीत महतो को चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में उनकी पत्नी सुनीता महतो ने नीमडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसडीपीओ ने कहा अनुसंधान के क्रम में पता चला सुनीता महतो की विवाह करीब एक वर्ष पूर्व उसकी मर्जी के बिना घरवालों ने नीमडीह थाना क्षेत्र के हेंसालोंग निवासी इंद्रजीत महतो के साथ कर दी थी। जबकि वह हलूदबनी निवासी सुजीत कुमार महतो से प्रेम करती थी। अपने पति को रास्ते से हटाने को लेकर सुनीता महतो अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दी थी। एसडीपीओ ने बताया घटना में प्रयुक्त चाकू झिंमड़ी नव कुंज मेला से खरीदा गया था। पुलिस एवं अपने ससुराल वालों का ध्यान भटकाने हेतु सुनिता महतो ने मनगढ़ंत प्राथमिकी नीमडीह थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी सुनीता महतो व प्रेमी सुजीत कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *