जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 5 में मारपीट की घटना के 6 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से घायल अपने परिवार के साथ एसएसपी से भेंट कर कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की


जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 5 में मारपीट की घटना के 6 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से घायल अपने परिवार के साथ एसएसपी से भेंट कर कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना 7 फरवरी को घटित हुई थी घटना के समय वह घर के बाहर अपने साथी नकुल से बात कर रहा था. इसी बीच संदीप दास उर्फ बुतरू और सुमीत सिंह वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. दोनों नशे की हालत में थे. गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमे बीच बचाव करने आये भाई
अर्जुन और भतीजा राजा भी घायल हो गया था जिनका इलाज mgm में कराया गया वही बिरसानगर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई गई लेकिन 6 दिन बाद भी उनकी गिरफ्तारी नही हुई पुलिस की उदासीनता के कारण सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे है जिनके द्वारा दुबारा जानलेवा हमला किये जाने की आशंका व्यक्त करते हुए घायल अर्जुन ने अपने परिवार के साथ एसएसपी प्रभात कुमार से भेंट कर कार्यवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *