बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया जयंती

Spread the love


चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)ईंचागढ़ के टीकर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाया गया। कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे समाज सुधारकों के संघर्ष और त्याग से दलित, पिछड़ों को समानता का अधिकार मिला है। उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजसेवा कर रहे हैं। इस मौके पर मनोरंजन ठाकुर, कार्तिक नापित, श्यामापद नापित, कार्तिक नापित, गुरूदयाल शर्मा, दुर्योधन गोप, बलरामनापित, शक्तिपद महतो, मंटू नापित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *