चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)चांडिल के युवक प्रेम सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रेम सिंह रात में अपने घर आने के क्रम में कांड्रा ओवर ब्रिज के पास ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गई। मालूम हो कि प्रेम सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सगे संबंधी, दोस्तों में मायूसी छा गई। इस घटना के बाद प्रेम सिंह के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
