आज वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ का गठन करनडीह जमशेदपुर प्रखंड स्थित पूर्वी कीताडीह पंचायत भवन में जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के बैठक के दौरान की गई है

Spread the love

इस बैठक में जमशेदपुर प्रखंड के सैकड़ों वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर चट्टानी एकता का इजहार किया।
बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता,अध्यक्ष राकेश चौबे,उपाध्यक्ष मैनुल खान,आलम ताज,सचिव सीमा मुखर्जी,महासचिव रमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुरेश निषाद,मीडिया प्रभारी विनीता देवी को बनाया गया है।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों से हर सक्रिय वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को इस संघ से जोड़कर जिम्मेवारी पद दिया जाएगा। सारे पंचायतों में वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की बैठक कर कमेटी की विस्तारीकरण कर प्रथम सूची आगामी बैठक में घोषणा की जाएगी।
इस मौके पर नव मनोनीत पदाधिकारियों ने निस्वार्थ रूप से अपने जिम्मेवारी को निर्वाह करने का आश्वासन दिए है।
इस मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य.सह उप मुखिया संघ के संस्थापक सुनील गुप्ता, राकेश चौबे, संतोष ठाकुर,मैनुल खान,मोनिका हेंब्रम,सीमा मुखर्जी,विनीता देवी,सुरेश निषाद,रमेश प्रसाद,आलम ताज,बसंती पात्रों,लखन,रीमा बाई,पूजा कुमारी,शैल देवी,गीता देवी,आशा देवी,राम कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *