हमारा आदर्श – देश का हीरो बिरसा मुंडा : हरेलाल महतो

Spread the love





चांडिल। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। चांडिल प्रखंड के भादूडीह, हुमीद, कटिया आदि जगहों पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, लालमोहन गोराई, प्रकाश प्रमाणिक, काला चांद कुम्हार आदि मौजूद थे। इस दौरान आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा बिरसा मुंडा जी हमारे आदर्श है। वह किसी फिल्म के नहीं हमारे भारत के असली हीरो हैं। उनके वीरता, संघर्ष और बलिदान से हमें आजाद भारत मिला है। हरेलाल महतो ने महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी के जन्म जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *