जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर टाटा स्टील ने जमशेदपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है। जहां मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर साकची स्थित आई हॉस्पिटल के सामने बिरसा पार्क का निर्माण कर इसमें भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा का राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने विधिवत आवरण किया। मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा स्टील एवं जुस्को के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन की बधाइयां दी। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा के कारण आज अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है।
टाटा स्टील ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस पार्क का निर्माण और आदमकद प्रतिमा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है, इसके लिए उन्होंने टाटा समूह को धन्यवाद दिया। बता दें कि इस पार्क को लेकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अथक प्रयास किया। कई दौर के वार्ता के बाद अंत में स्थल का चयन हुआ। जहां आज धरती आबा भगवान बिरसा की स्मृति में निर्मित पार्क और आदमकद प्रतिमा का अनावरण संभव हो सका। इसे आज से ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जमशेदपुर वासियों के लिए यह पार्क एक धरोहर की तरह है। इसे संरक्षित करना शहरवासियों का परम दायित्व है।
इस दौरान आप नेता गणेश कारवां एवं आप पार्टी के लोगों ने भी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया। बातचीत के क्रम मे उन्होने कहा की धरती आबा के बारे मे जितना कहा जाये उतना कम है, भगवान बिरसा ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए निरछावर कर दिया, ऐसी महान सख्शियत को भगवान का दर्जा दिया गया है, आज की युवा पीढ़ी को धरती आबा से सीख लेने की जरुरत है तभी जाकर हमारा देश एक उन्नत और समृद्ध देश बन पायेगा।
