खूंटी के उलिहातू आकर भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नमन

Spread the love

माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस सह बिरसा जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। धरती आबा को नमन करने के कार्यक्रम में महामहिम के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा को नमन किया। कार्यक्रम में जिले के डीसी शशि रंजन, एसपी अमन कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी और जनजातीय मंत्रालय की टीम शामिल थी।

उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा साथ ही बिरसा के अनुयायियों ने राष्ट्रपति महोदया का मुंडारी गीत संगीत के माध्यम से स्वागत किया। राष्ट्रपति महोदया ने भगवान बिरसा के वंशजों समेत उपस्थित सभी बिरसाईतों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
राज्य और जिले की ओर से राष्टपति महोदया को खूंटी की माटी में उपजाई गयी ड्रैगन फ्रूट भेंट की। भगवान बिरसा के वंशज सुखराम मुंडा ने पहली बार राष्ट्रपति महोदया के उलिहातू आगमन पर प्रसन्नता जाहिर की,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *