शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया गया

शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया गया. जहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी मात्रा में एकत्रित होकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला जलाया. इस दौरान लोगों ने बन्ना गुप्ता मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले को चप्पल जूते की माला पहना कर पुतला दहन किया. वही पुतला दहन कर रहे लोगों का कहना है यह विवाद शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 में स्थित मैदान का है. इन लोगों का कहना है कि सरकार ने वादा किया था कि इस मैदान को शास्त्री नगर वासियों को और यहां के बच्चों को खेलने के लिए दिया जाएगा, लेकिन अब टाटा कंपनी द्वारा यहां मैदान के बीचो- बीच रोड का निर्माण किया जा रहा है. जिससे मैदान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. इसी को लेकर शास्त्री नगर के रहने वाले लोग विरोध कर रहे हैं. बस्ती के लोगों का कहना है कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो जल्द ही इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *